फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तिलक समारोह में विवाद में दोेेस्तों ने मारी गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर की पुरानी बस्ती में बुधवार की रात तिलक समारोह के दौरान विवाद में महाराजपुर निवासी अरुण यादव (23) को गोली मार दी गई। गोली सीने में लगी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ला ने बताया कि अरुण यादव तिलक समारोह में सहतवार के महादनपुर की पुरानी बस्ती में आया था। तिलक के बाद रितेश पासवान व अमित राम व अरुण तीनों दोस्त खा-पी रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान रितेश व अमित ने अरुण के सीने पर गोली मार दी, कोई कुछ समझता तब तक दोनों वहां से भाग गए। अरुण जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।
परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी रितेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी अमित राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। परिजन घायल अरुण को निजी वाहन से लेकर मऊ चले गए।
विज्ञापन

एएसपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि घायल का इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है और उसके साथ सहतवार थाने की पुलिस मौजूद है।


इलाज को ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा
घायल अरुण यादव को इलाज के लिए अन्य दोस्त निजी वाहन से लेकर जा रहे थे। बांसडीहरोड पुलिस छाता गांव के पास वाहन चेकिंग करते समय खून से लथपथ घायल को देख उसके साथ दोस्तों को पुलिस ने पकड़ लिया। सहतवार थाने को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन मऊ लेकर चले गए। साथ में पुलिस भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें