फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम बालक दास बाबा स्थान के पास शुक्रवार की सुबह गंगा नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के मदद से युवक के शव को बरामद निकाला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी सचिन गुप्ता (18) पुत्र हरेराम गुप्ता गंगा नदी के राम बालक दास बाबा स्थान के पास नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें