फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। स्थानीय चट्टी पर मंगलवार को फोटो स्टेट कराने गया युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं भाग रहे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। देवरार निवासी चैत राजभर (45) पुत्र मुशाफिर राजभर अपने घर से पैदल घोंघा चट्टी पर फोटो स्टेट कराने जा रहे थे कि घोंघा चट्टी के समीप पीछे से बांसडीह की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार धक्का मार कर भागने लगा। पिकेट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने मनियर थाने को सूचना दी। वहीं डायल 108 बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें