बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के जिला अस्पताल पहुंचाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में रणविजय सिंह (32) पुत्र जयप्रकाश सिंह अकेले ही रहता था। वह शनिवार की दोपहर तक जब घर से नहीं निकला तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ा तो युवक पंखे की हुक से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी।