फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियांः गंगा में डूबने से युवक की मौत, मुंडन संस्कार में आया था परिवार; मचा कोहराम

Fri, 26 Apr 2024 01:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: नाविकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी होते ही साथ में आए भाई व बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पुलिस ने स्थानीय नाविकों के सहयोग से शव की तलाश में लग गए।
विज्ञापन
बिलखती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडन संस्कार के लिए शुक्रवार को गंगा तट पर सुबह से भीड़ रही। हल्दी थाना के हुकुम छपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान नदी में नहाने के दौरान नंदलाल शाह (20) पुत्र छोटेलाल शाह निवासी रेखहां, छपरा सारिव, रेवती डूब गया। इसकी खबर लगते ही घाट पर खलबली मच गई। 

विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात जवानों ने अन्य लोगों को मुंडन संस्कार की रस्म जल्द निपटा कर जल्द हटाने लगे। पुलिस स्थानीय नाविकों की मदद से शव की तलाश में जुट गई। 
 
रेवती थाना के रेखहां छपरा सारिव निवासी छोटेलाल शाह का पुत्र नंदलाल अपनी बहन व भाई के साथ पड़ोसी शिवशंकर यादव के लड़के के मुंडन सामारोह में भाग लेने घाट पर पहुंचा था। 
विज्ञापन


ओहार के रस्म के दौरान सभी लोग नदी पार जा रहे थे। नाव में नंदलाल भी बैठ गया, नाव किनारे पहुंचने से पूर्व मना करने के बावजूद नंदलाल नहाने के लिए नदी में कूद गया, पानी ज्यादा होने के कारण डूब गया। उसे डूबता देख घाट पर खलबली मच गई। 
विज्ञापन


हल्दी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया की ओहार के दौरान डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें