फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पूनम ने मुझे...', आत्महत्या से पहले युवक ने बनाई वीडियो, कहीं चौंकाने वाली बात; पांच के खिलाफ FIR

Wed, 10 Dec 2025 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में एक युवक ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। यह कृत्य उसने अपनी प्रेमिका के ननिहाल में किया। इससे पहले उसने 15 सेकेंड की वीडियो बनाई और इसमें कई लोगों पर अपनी माैत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
अभय उर्फ इंदल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में अमहर उत्तर पट्टी सरया में प्रेमिका के ननिहाल में विषाक्त पदार्थ खाने से प्रेमी अभय उर्फ इंदल की मौत हो गई। देर शाम नगरा थाना के चचया गांव का निवासी पिता रामगहन ने रसड़ा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमिका की मां, दो मामा, नाना, चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन




घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अभय कुमार के मौत से पूर्व का एक वीडियो वायरल होता रहा। वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं। वीडियो में कह रहा कि मेरा नाम अभय कुमार, अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदार सिर्फ पूनम देवी (प्रेमिका की मां) की होगी। उन्होंने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है और आत्महत्या करने के लिए बोला है। इसलिए मैं आत्महत्या करूंगा।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि अभय के पिता पिता रामगहन ने रसड़ा पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोसी रामप्रवेश के ससुराल में बेटा अभय गया हुआ था, जिसकी वहां मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया। जांच में पता चला कि पड़ोसी पूनम देवी की तहरीर पर अभय पर नगरा थाना में बेटी को अपहरण करने का पूर्व में प्राथमिकी दर्ज है। घटना के बाद अभय के गांव चचया में पुलिस तैनात है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दाह संस्कार शिवरामपुर गंगाघाट पर किया।

विज्ञापन

प्रेमिका के जाने से इंकार पर खाया विषाक्त पदार्थ
ग्रामीणों ने बताया कि अभय की हरकतों से परेशान होकर लड़की के परिजन उसे रसड़ा क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी, सरया स्थित उसके ननिहाल भेज दिया था। मंगलवार सुबह अभय बाइक से प्रेमिका के ननिहाल पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। 

प्रेमिका और उसके ननिहाल वालों ने अमर को वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद आक्रोशित अमर ने प्रेमिका के ननिहाल में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गया। प्रेमिका के ननिहाल वालों ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें