फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना के जिलाध्यक्ष की गर्दन काटो.. 10 लाख दूंगा इनाम, निषाद पार्टी के लोगों ने दिया विवादित बयान

Sat, 06 Dec 2025 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता स्वामी नाथ निषाद ने ऐलान किया की करणी सेना के जिला अध्यक्ष का गर्दन काट कर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के लोगों ने साैंपा पत्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बलिया के लोगों पर दिए गए विवादित बयान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जहां विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ निषाद पार्टी के लोगों ने भी मंत्री के पक्ष में मोर्चा खोला है। इसको लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। 

विज्ञापन




करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह के संजय निषाद की जीभ काटने पर लाने वाले को 5.51 लाख इनाम की घोषणा पर शनिवार को निषाद पार्टी का एक कार्यकर्ता उग्र हो गया। उसने एलान किया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष की गर्दन काटकर लाने वाले को 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। साथ ही डीएम व एसपी को पत्र देकर भड़काऊ भाषण देने वालों पर कार्रवाई की की मांग की।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

कुछ दिन पूर्व बलिया के बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में हुई एक सभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बलिया के लोगों को अंग्रेजों का दलाल कहा था। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच करणी सेना के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने संजय निषाद का जीभ काट कर लाने वाले को 5 लाख 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। 

इनके बयान के बाद निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा व्याप्त है। शनिवार निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के जिला अध्यक्ष राधे श्याम बिंद के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसपी को और डीएम को पत्र के सौंपकर करणी सेवा के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के विरुद्ध कुछ व्यक्तियों के द्वारा लगातार भड़काऊ, असत्य एवं तोड़ मरोड़ कर बयानबाजी की जा रही है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष मंत्री की जीभ काटने एवं शारीरिक क्षति पहुंचाने की खुलेआम धमकी दी गई है। यह कृत्य अत्यंत निंदनीय लोकतंत्र व कानून व्यवस्था के विपरीत तथा सामाजिक सौहार्द भंग करने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें