प्रेमिका के जाने से इंकार पर खाया विषाक्त पदार्थ
ग्रामीणों ने बताया कि अभय की हरकतों से परेशान होकर लड़की के परिजन उसे रसड़ा क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी, सरया स्थित उसके ननिहाल भेज दिया था। मंगलवार सुबह अभय बाइक से प्रेमिका के ननिहाल पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।
प्रेमिका और उसके ननिहाल वालों ने अमर को वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद आक्रोशित अमर ने प्रेमिका के ननिहाल में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गया। प्रेमिका के ननिहाल वालों ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।