नरहीं थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के सामने गंगा की झाड़न में एक युवक डूब गया। उसे ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला था।
क्षेत्र के कोट मंझरिया गांव निवासी सुनील मिश्रा (38) पुत्र गंगासागर रविवार की सुबह गाय को चराने के लिए दियारे में जा रहा था। इस दौरान वह अपने गांव के पास गंगा की छाड़न में गाय को पार करा रहा था कि अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके दूसरे साथियों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पानी में उसकी तलाश शुरू किए लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई। अभी तक तलाश जारी है।