फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक दिन बाद ही गायब हुआ युवक, परिवारीजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के रूद्रवार गांव निवासी युवक के शादी के एक दिन बाद से ही युवक के गायब होने की चर्चा जोरों पर है। युवक की पत्नी व परिवारीजन काफी हैरान व परेशान हैं।
विज्ञापन

रूद्रवार गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र शारदानंद ठाकुर की शादी 11 मई को धूमधाम से हुसैनपुर गांव में जूही के साथ हुई थी। 12 को पत्नी के साथ विदाई होकर युवक जब घर पहुंचा तो परिवारीजन विवाह को लेकर खुश थे। लेकिन एक दिन बाद उनकी खुशी थम गई जब 13 मई को उनका लड़का घर से गायब हो गया और वह अपने साथ मोबाइल भी नहीं ले गया जिसको लेकर घर वाले काफी हैरान व परेशान हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें