फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोगी रहती है काया

Sat, 14 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
योग शिविर
विज्ञापन
 भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील इकाई सिकंदरपुर के प्रभारी तथा मुख्य योग शिक्षक डा. अंजनी कुमार के नेतृत्व में महंथ राधाकृष्ण इंटर कॉलेज शकरपुरा के प्रांगण में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार हुआ। योग शिविर के दौरान जल नेति, सूत्र नेति, सूर्य नमस्कार, गोमुख आसन, भुजंग आसन, मंडूक आसन, पाद वृत्त आसन, भ्रस्त्रिका, कपाल भांति, अनुलोम-विलोम आदि प्रणायम विधि का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर योग शिक्षक डा. अंजनी कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही भारत का नव निर्वाण किया जा सकता है। जब तक देश के लोग स्वस्थ नहीं रहेंगे। तब तक देश विकास नहीं करेगा। आज भागदौड़ की जिंदगी में यदि एक घंटा भी अपने शरीर के लिए हम समय निकालेंगे तो स्वस्थ व दीर्घायु रह सकते हैं। बच्चों के अंदर भी बचपन से ही योगाभ्यास की आदत डालनी चाहिए। ताकि उनकी काया निरोगी रह सके।

अंत में संचालन कर रहे मनोज कुमार यादव ने योग करो, रोज करो, निरोग रहो का संदेश देते हुए शिविर में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयोजक शिवजी यादव, वीर बहादुर, भरत, सुनील, मदन मोहन सिंह, देव नारायण, महानंद यादव, फतेह बहादुर यादव, उदय शंकर सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें