पतंजलि योग समिति जिला इकाई के तत्वावधान में जिला कारागार में गत मंगलवार से आठ दिवसीय महिला योग शिविर चल रहा है। शिविर में योग प्रशिक्षिका एवं महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी डा. लालिमा श्रीवास्तव, मंजू देवी एवं नीतू पांडेय की देखरेख में में रविवार की सुबह महिला कैदियों को योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। योग के प्रति महिला बंदियों में काफी उत्साह देखा गया। \
जिला कारागार में गत मंगलवार से आयोजित आठ दिवसीय महिला योग शिविर में महिला बैरक के महिला कैदियों को प्रशिक्षिका डा. लालिमा श्रीवास्तव ने कपालभांती, अनुलोम-विलोम, आसन आदि का प्रशिक्षण कराया। महिला कैदियों ने उत्साह के साथ योग का प्रशिक्षण लेते देखी गई। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि जेल में योग शिविर से महिला कैदी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ दिख रही हैं।
ये तनाव के कारण सो तक नहीं पाती थी। लेकिन योग व आसन से इन्हें नींद भी अच्छी आ रही है। कहा कि आधुनिकता के दौर में हर व्यक्ति को योग करना आवश्यक हो गया है। अंत में जेल अधीक्षक ने एक दर्जन महिला कैदियों को ठंड से बचने के लिए शाल वितरित किया। इस मौके पर डिप्टी जेलर पीके पांडेय, पंकज पाठक, योग शिक्षक वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।