रोशनी के पर्व दीपावली की रौनक में चार चांद लगाने के लिए चाइनीज लाइटों की एक से बढ़कर वैराइटी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। एक वक्त था घरों में सिर्फ मिट्टी के दिए जलाने का प्रचलन था लेकिन अब घरों के आंगन को रोशन करने के लिए लोग चाइनीज झालरों का सहारा ले रहे हैं।
दूकानदार असीम अली ने बताया कि लोगों की बढ़ती मांग के मद्देनजर पट्टा, झालर, दीपक, अगरबत्ती, छोटे-छोटे पेड़ों पर जुगनू की भांति जलती रही लाइटों का अच्छा-खासा स्टाक है। प्रशांत गुप्त ने इसकी कीमतों के बारे में बताते हुए कहा कि मीटर के हिसाब पट्टा वाली लाइट बेची जा रही है। जिसकी कीमत 25 रुपये से लेकर 450 तक है। वहीं साइज के हिसाब से झालर 500 में 1500 रुपये तक में मिल रहा है। वहीं दीपक आदि सेट के हिसाब 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के दामों में बेचा जा रहा है।