फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सब्जियों के पौधे लगा कर आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
80 लाख से राष्ट्रीय औद्यानिक परिक्षेत्र में बनी हाईटेक नर्सरी
विज्ञापन


महिलाओं को किया गया है प्रशिक्षित, आय से आर्थिक रूप से होंगी मजबूत





फोटो संख्या-21



कृष्ण मुरारी पांडेय



इंदरपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बछईपुर में निर्मित हाईटेक नर्सरी महिला सशक्तीकरण के लिए वरदान साबित होगी।

करीब 80 लाख की लागत से राष्ट्रीय औद्यानिक परिक्षेत्र में निर्मित हाईटेक नर्सरी में बछईपुर में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्रजाति के सब्जियों के पौधे उगा कर उसे बाजार में बिक्री करेंगीं। इस संबंध में महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। पौधों की बिक्री से जो आय होगी उससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। इस हाईटेक नर्सरी का निर्माण दिल्ली की कार्यदायी संस्था सील बायोटेक कंपनी ने किया है। हालांकि अभी इस नर्सरी को कार्यदायी संस्था ने उद्यान विभाग को हस्तांतरित नहीं किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। लगभग निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछईपुर के ग्राम प्रधान मन्नू खरवार का कहना है कि हाईटेक नर्सरी को शीघ्र ही चालू किए जाने की आवश्यकता है। यह नर्सरी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हाईटेक नर्सरी बछईपुर के प्रभारी सोनू सिंह का कहना है कि नर्सरी के हस्तांतरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही इसमें सब्जियों के पौधों को उगाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। यह कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें