फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक गीत के साथ महिलाओं ने रखा व्रत

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...जैसे पारंपरिक गीत के साथ गंगा नदी में स्नान करने के बाद सोमवार से चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत आरंभ हो गया। व्रती महिलाओं ने नहाय खाय के साथ व्रत का शुभारंभ किया। बाजारों में सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर सोमवार को खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही। इससे नगर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था को लेकर जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे, लेकिन भीड़ के कारण इनका कोई फायदा नहीं दिखाई दिया। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ सोमवार को हुआ। रविवार की शाम चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल खाकर महिलाओं ने व्रत रखा। मंगलवार को निर्जला व्रत (खरना) रखकर शाम को बखीर-रोटी से पारण करेंगी। बुधवार को षष्ठी तिथि को निर्जला व्रत रहेंगी और शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद, सप्तमी तिथि को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हुए पारण करेंगी। सोमवार को नगर में नारियल, अन्नानास, संतरा, नीबू, सुपली, दउरी, गन्ना, सेव, केला संतरा आदि की खरीदारी की। नगर में जाम न लगे, इसके लिए यातायात और सिविल पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर नगर में पुलिस चक्रमण करती रही।
फलों के दामों में उछाल, फिर भी भीड़ से पटे बाजार
बलिया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसे लेकर बाजार छठ पूजन की सामग्रियों से पटे हुए हैं। प्रत्येक घरों में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। चौक से शहर के आउटर मार्गों पर खरीदारी करने के लिए सुबह से लोगों भारी भीड़ रही। इस कारण सुबह से ही प्रत्येक मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, जो देर शाम तक जारी रही। बाजार में खरीदारों की भीड़ से रौनक बढ़ गई। सूप, दउरा, डगरा और फल की लोग खरीदारी करते दिखे। कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। सभी सामान में पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा-खासा उछाल आया है। इसके बाद भी बाजारों में पहुंचने वाले खरीदारों को देख दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें