फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समूह की महिलाएं चलाएंगी करेंगी प्रेरणा कैंटीन, विकास भवन में होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार की तरफ से नई पहल की गई है। इसके अंतर्गत प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इसका संचालन समूह की महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले भर में तीन हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है। इनके द्वारा गांवों में तरह-तरह की रोजगार किया जा रहा है।
जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। अब जिले में कैंटीन संचालन की योजना को मूर्त रूप देने की तैयार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विकास भवन में कैंटीन का संचालन किया जाएगा। इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। इसमें चाय -नाश्ता के अलावा खानपान की अन्य सामग्री मिलेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित स्वयं सहायता समूहों को कैंटीन संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, प्रबंधन संबंधी जानकारी और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। एनआरएलएम का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें