लालगंज। शुक्रवार की दोपहर एक वृद्घ महिला का शव लालगंज से गोपालपुर जाने वाली सड़क के बगल में गिट्टी फोड़ने वाले मजदूरों ने देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
गिट्टी फोड़ने वाले एक मजदूर ने बताया कि 11 बजे तक हम लोग गिट्टी फोड़कर यहां से गए थे, तब तक वह महिला वहां नहीं थी। जब खाना खाकर आये तो देखा महिला गिरी पड़ी है, मैंने इसकी सूचना हृदयपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक को दिया। प्रधान ने इसकी सूचना लालगंज चौकी को दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज परमानंद तिवारी सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और महिला को मृत देखकर उन्होंने शव को पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अर्द्घ विक्षिप्त महिला थी जो कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी। लोग अनुमान लगा रहे थे कि गर्मी की तपिश व लू के कारण विक्षिप्त महिला की कहीं मृत्यु हो गई थी।