हल्दी। थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी एक महिला का शव सोमवार की दोपहर कुएं से मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने उसकी शिनाख्त सावित्री के रुप में की। सोनवानी गांव निवासी सावित्री देवी (46) पत्नी जयराम पासवान 17 जुुलाई को करीब 12 बजे घर से घास लाने के लिए गई थी। जब देर रात तक घर वापस नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने रिस्तेदारों के यहां खोज बीन की। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार को कोई कुएं की तरफ से बदबू आने पर कोई उधर गया तो देखा कि एक महिला कुएं में पड़ी हुई है। इसी सूचना पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह ने शव को बाहर निकलवाया।