फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वाले पहुंचे, नहीं मिली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासिनी एक महिला सोमवार की देरशाम संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे पर झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गये। मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी जेपी पटवा के परिवार के सदस्य प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात घरों में सोए हुए थे। रात में जेपी पटवा की बहू रानी देवी (22) एवं उसके पति राजकुमार पटवा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और कुछ देर बाद सभी सो गए। इसीबीच रानी ने साड़ी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। मृतका की शादी 19 अप्रैल 2019 को राजकुमार के साथ हुई थी। जिनसे एक साल की बेटी है।
मृतका ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह कोई बताने को तैयार नहीं है। उधर, मृतका का भाई हाजीपुर के महनार (बिहार) से सोनवानी गांव पहुंच गया। इस बाबत हल्दी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक उसके मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें