फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला, मौत, पति संग जा रही थी डॉक्टर के पास 

Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र भीटी ओवरब्रिज के पास मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर बाइक से उछल कर सड़क पर गिरी महिला को पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। मृतका अपने पति के साथ दवा कराने के लिए गाजीपुर तिराहा किसी चिकित्सक के यहां जा रही थी। बताया जा रहा है कि कोपागंज थाना क्षेत्र उके भरदिया कादीपुर निवासी राजनाथ अपनी पत्नी शेषमुनी देवी  को लेकर गांव से गाजीपुर तिराहा स्थित किसी निजी अस्पताल इलाज कराने के लिए जा रहा था।

अभी वह बलिया मोड़ से कुछ दूर स्थित ढेकुलिया मोड़ के पहले पहुंचे थे कि अचानक बाइक से शेषमुनी नीचे आ गिरी। राजदेव कुछ समझ पाता इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने शेषमुनी को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की दो बेटे, दो बेेटिया है। घटना के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें