फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के रसोईयों को दिये खाद्य सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
जेल अधीक्षक एवं जेलर के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जिला कारागार में बंदियों के लिए भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने कारागार की पाकशाला में कार्यरत व्यक्तियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने के टिप्स दिए और उन्हें भारत सरकार के खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित देशव्यापी कार्यक्रम ईंट राइट इनीशिएटिव के तहत जिला कारागार के कर्मचारियों को जागरूक किया। साथ ही उनको भोजन पकाते और वितरित करते समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने करोनाकाल में साफ-सफाई के महत्व को समझाया और यह भी कहा कि किचेन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रखें, जिससे महामारी के फैलने पर विराम लगाया जा सकें। ईट राइट इंडिया के तहत उन्होंने बताया कि हमें अपने रोज के भोजन में तेल, चीनी और नमक थोड़ा कम इस्तेमाल करने की आवश्यकता है तथा सभी को अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम आवश्य करना चाहिए है। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक एके गुप्ता के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण दिनेश कुमार राय व अमित कुमार सिंह उपस्थित रहें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें