फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाद के बाद मायके जाने की जिद पर अड़ी थी महिला, ससुरालियों ने मना किया तो फंदे से लटककर दी जान

Sun, 24 Mar 2024 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Ballia News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव में 29 वर्षीय विवाहिता ने मायके न जाने देने से नाराज होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ससुरालियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी स्व. शिवचंद साह ने अपनी पुत्री निशा देवी की शादी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव निवासी राजू साह पुत्र बूढ़ा साह के साथ मई 2016 में की थी। निशा के भाई संतोष ने बताया कि निशा शादी के बाद जब से ससुराल गई तभी से ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। कई बार पंचायत भी हुई। कुछ दिनों तक निशा लगातार अपने मायके में रही। पुनः दोनों पक्षों की सहमति से ससुराल आई और रहने लगी। 

विवाहिता ने ढाई वर्ष पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया। शनिवार को ससुरालियों के साथ उसका झगड़ा हुआ। जिसके बाद निशा मायके जाने के लिए कहने लगी। ससुराल पक्ष ने मायके नहीं जाने दिया। शाम को सूचना मिली कि निशा ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


संतोष साह ने विवाहिता की सास मोनी साह, ससुर बूढ़ा साह, पति राजू साह को नामजद करते हुए तहरीर दी। सीओ मो. उस्मान ने बताया कि संतोष साह की तहरीर पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें