बेल्थरारोड। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी सपा गठबंधन के साथ लडे़गी। साथ ही यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वे विधानसभा जहूराबाद के प्रतिनिधि हैं और उन्हें अभी प्रदेश की राजनीति करनी है। राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है। कहा कि सपा गठबंधन से एक भी सीट नहीं मिलेगी तब भी वह गठबंधन का सहयोग करेंगे। ज्ञानवापी विवाद पर कहा कि यह राजनीति से प्रेरित होकर किया जा रहा है। कूसलपुर मामले की की जांच कराने की मांग करते हुए कह कि यदि मेरा कसूर होगा तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। सरकार के इशारे पर पिछड़े, दलित, वंचित लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सत्ता के दबाव में अधिकारी भी खामोश हैं।