फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के घर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी व गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में शुक्रवार को चोर दिनदहाड़े टाउन पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता के घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और जेवरात ले गए।
विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है कि उनका घर विवेकानंद कॉलोनी में बेयर हाउस के पीछे है। दिन में एक से तीन बजे के बीच घर में कोई मौजूद नहीं था। उसी दौरान चोरोने आलमारी के लाकर का ताला तोड़कर गहने व ढाई लाख रुपये चुरा लिए। उनके आवास के प्रथम तल पर टाउन पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। उनके कमरों में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें