फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सोते ही ट्रेन से पत्नी फरार: छह महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पहली बार पत्नी को गांव घुमाने ला रहा था घर

Sun, 04 Jul 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

युवक ने छह महीने पहले आसनसोल में प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। पति बलिया का रहने वाला था, वह शादी के बाद पत्नी को अपना गांव दिखाने ला रहा था। जब वह आ रहे थे तो पति को नींद आ गई। जब वह बलिया स्टेशन पर पहुंचा तो उसने देखा कि पत्नी कहीं चली गई है।
विज्ञापन
पत्नी ट्रेन से उतरकर फरार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। छह माह प्रेम विवाह करने वाली पत्नी रविवार सुबह पति को ट्रेन में सोता देख बीच में ही ट्रेन से उतर गई। ऑटो चालक से फोन लेकर किसी को बुलाया और उसके साथ रफू चक्कर हो गई।

विज्ञापन


बलिया स्टेशन पहुंचने पर पति की नींद खुली तो उसे पत्नी नहीं दिखी। पता चला कि वो तो सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई है। भागकर पति सुरेमनपुर पहुंचा और किसी तरीके से ऑटो चालक तक पहुंचा। वहां से उसे पत्नी के किसी युवक के साथ चलने की जानकारी हुई। किसी तरीके से उस युवक को मोबाइल नंबर मिला तो उसने फोन तो उठाया, लेकिन बाद में अपना नंबर डायवर्ट कर दिया। परेशान पति पत्नी की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। बाद में जीआपी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पीड़ित पति ने बताया कि वो बलिया जिले के एक कस्बे का रहने वाला है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है। बिहार के गया जिले की युवती का परिवार भी आसनसोल में रहता है। दोनों ने दिसंबर 2020 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों साथ-साथ रह रहे थे। युवती के परिजन शादी से नाराज थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बलिया में अपना कस्बा घूमने का प्लान बना दोनों सियालदह एक्सप्रेस से बलिया के लिए चले। पति को सुरेमनपुर से पहले नींद आ गई। बलिया स्टेशन पर नींद खुली तो पत्नी गायब थी। अगल-बगल के यात्रियों से मालूम हुआ कि वह सुरेमनपुर में ही ट्रेन से उतर गई है। परेशान पति बलिया से गाड़ी रिजर्व कर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचा।

फोटो दिखाकर लोगों से पत्नी के विषय में जानकारी ली। एक चाय के दुकानदार ने बताया कि युवती मेरी ही दुकान पर आई थी। ऑटो चालक के मोबाइल से किसी से बात की। उक्त व्यक्ति के आते ही उसके साथ चली गई। परेशान पति ने इसके बाद बलिया जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, जिस नंबर पर उक्त युवती ने बात की थी, उस पर फोन करने पर संबंधित ने अपने को बिहार निवासी बताया। युवती के संबंध में जानकारी लेने पर फोन काट दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें