एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि इस घटना में बेटे की संलिप्ता नहीं मिली है। महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को भेजा गया। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार इनाम की घोषणा की।
कर्ज में डूबी थी पत्नी, जमीन बेच अय्याशी कर रहा था पति
भीमपुरा नम्बर-1 निवासी विनोद सिंह 15 वर्ष पूर्व पत्नी अनीता सिंह व बच्चों को लेकर मुंबई गया था। विनोद सुरक्षा एजेंसी में काम करता था। उसकी बुरी आदतों को लेकर कई बार पति-पत्नी में विवाद होने पर विनोद गांव चला आया। अनीता गांव न आकर निजी सुरक्षा एजेंसी में काम कर बच्चों का पालन पोषण करने लगी।
कुछ वर्ष पूर्व एक बेटा गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद उसकी मौत हो गई। इस बीच बेटी की शादी में कर्ज में डूब गई। विनोद ने बेटे के इलाज व बेटी की शादी में पैसा नहीं दिया था। पुश्तैनी जमीन बेचकर अय्याशी में पैसा उड़ा रहा था। इससे पत्नी काफी क्षुब्ध थी।
अनीता सिंह को लगा कि सारी जमीन ऐसे ही बेच देगा तो उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेटा प्राइवेट कंपनी में अच्छी कमाई करता है। पुलिस ने घटना के बाद स्थानीय स्तर पर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला की कुछ माह पूर्व पति-पत्नी में विवाद हुआ था, मामला थाने तक आ गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान किरायेदार के मोबाइल नंबर के सीडीआर रिपोर्ट आने पर शक के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुलने लगा।