फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़कों से सफेद पट्टी, ब्रेकरों से निशान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सर्दी का मौसम शुरू होते ही सुबह व शाम धुंध छाने लगा है। जिले की सड़कों की सफेद पट्टी गायब हो गई है। इसके कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। पुरानी सड़कें ही नहीं, नई बनने वाली सड़कों पर भी पट्टी लगाने को लेकर विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


इसको लेकर डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की हर माह बैठक भी होती है लेकिन शासन के दिशा-निर्देश का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। हालत यह है कि गाजीपुर से हाजीपुर तक जाने वाले एनएच-31 के खतरनाक मोड़ पर सफेद पट्टी गायब है। वहां पर कोई सांकेतिक चिह्न भी नहीं लगाया है। यही हाल बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरा, नगरा व रसड़ा मार्ग का है। ब्रेकरों पर भी किसी तरह का निशान नहीं है। 18 फीट की सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का नियम है। ब्रेकर बनाए गए लेकिन सफेद पट्टी किसी पर नहीं है। अचानक स्पीड ब्रेकर आने पर चालक संतुलन खो देता है और दुर्घटना हो जाती है।
बलिया-आजमगढ़ व बक्सर मार्ग पर अधिक हादसे
जिले के मुख्य मार्ग बलिया-बैरिया-रसड़ा होते हुए आजमगढ़ व बक्सर जाने वाले मार्ग पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। इसके बाद भी इन सड़कों पर कोहरे में हादसे रोकने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। रसड़ा मार्ग पर लगी सफेद पट्टी खत्म हो गई है। इसके चलते वाहन चालकों को कोहरे में परेशानी होगी। बक्सर मार्ग के नरहीं थाने के पहले लखनुवा खतरनाक मोड़ की पट्टी धुंधली हो गई है। यहां पर कोई सांकेतिक चिह्न भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चिह्नित किए गए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइनेज लगाए जा चुके हैं। गड्ढों काे भी दुरुस्त कर लिया गया है। जिन सड़कों पर सफेद पट्टी हटी है, उनको जल्द ही ठीक किया जाएगा।- केशरी प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।

-
सभी वाहनों में रिफ़्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य है। वाहनों पर रिफ़्लेक्टिव टेप लगाने से सड़क हादसों में कमी आती है। कोहरे में दूर से ही वाहन दिखाई पड़ने लगते हैं। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। रिफ़्लेक्टिव टेप न लगाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अरुण कुमार राय, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें