फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तिलक चढ़ाकर वापस लौटते समय ट्रक से टकराई कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। तिलक समारोह से सोमवार की भोर में वापस लौटते समय एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हालांकि कार का बैलून खुलने से चालक सहित आगे बैठे लोग बच गए। वहीं, पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज रोड स्थित तिलक कार्यक्रम में तिलक चढ़ाकर लड़की के परिजन बिहार के छपरा में नगरा जा रहे थे। पांडेयपुर और टैगरही ढाला के बीच बैरिया से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पीछे की सीट पर बैठे रामदयाल गुप्त (65), पंकज कुमार (8) तथा अर्जुन प्रसाद (25) घायल हो गए।कार चालक एवं आगे बैठे राजरतन सिंह मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस बाबत थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया की दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई वाहन नहीं मिला। कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें