फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी को अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे की सूची उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से आवास उपलब्ध कराया जाए। सरकार की मंशा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र व्यक्तियों को पेंशन, सुकन्या, शादी अनुदान योजना आदि का लाभ दिया जाए। कैम्प के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय, डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय, बीएसए, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें