फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से जिलेभर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित, 200 से अधिक गांवों में रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार की शाम आई आंधी से मौसम खुशनुमा हो गया है लेकिन विद्युत वितरण व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। तार और पोल टूटने से 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली विभाग उसे दुरुस्त करने में जुटा है। आंधी से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आंधी ने जिलेभर में बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कहीं तार टूटने तो कहीं पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित रही। आंधी के बाद नगर की आपूर्ति ठप हो गई लेकिन दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई। सबसे अधिक असर गड़हांचल के इलाके की बिजली आपूर्ति पर रहा। इलाके के 70 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों में आधी रात के बाद आपूर्ति तो बहाल हुई लेकिन पूरी रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। नरहीं में 30 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति मंगलवार को बहाल हुई। इस दौरान सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव में गड़बड़ी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 65 गांवों के लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि आंधी के कारण कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। मंगलवार तक अधिकांश इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें