फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में वाराणसी के एक कैटरर में वेटर की मौत हो गई। वह देवरिया जिले का रहने वाला था। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सरियांव मनोवीर निवासी धर्मेंद्र यादव के यहां सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें वाराणसी के एक कैटर्स में देवरिया जनपद के लाररोड थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-2 निवासी कैफ (18) पुत्र रियाजुद्दीन वेटर का काम कर रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात करीब रात करीब दो बजे कैफ पानी पीने के लिए उठा। जैसे ही वह पानी पीने के लिए गया कि पास के विद्युत पोल के समीप वह फिसलकर गिर गया और अचेत हो गया। उसके सहकर्मियों ने घटना की सूचना कैटर्स के मालिक व धर्मेंद्र यादव को दी। जानकारी होते ही घराती के दरवाजे पर काफी भीड़ जमा हो गई। उधर, भोर में एंबुलेंस द्वारा उसके सहकर्मी अचेतावस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ श्रीकिशुन राम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने जरूरी कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी थाना नगरा व उसके परिजनों को दी। उधर, नगरा थाने से पहुंचे एसआई रामशकल यादव ने पंचनामा कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। एसएचओ सिकंदरपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करेंट की जद में आने से प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें