फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा(बलिया)। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबे छपरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण विषयक आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वयं सेवियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय उदईछपरा, गोपालपुर में मां सरस्वती की वंदना कर संकल्प गीत और लक्ष्यगीत का गायन किया। इसके बाद मलीन बस्ती में गए और वहां टोलियों में बंटकर महिला सशक्तिकरण के बारे में ग्रामीणों महिलाओं को बताया। महिला विकास के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। अपराह्न में महिला सशक्तिकरण पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीता रहीं। इन्होंने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि जब तक विचार परिवर्तन नहीं होगा तब तक महिला सशक्तिकरण असंभव है। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। स्वयं सेविका रंजना वर्मा तथा रीना साह ने नारी सशक्तिकरण पर काव्यत्मक प्रस्तुति दी। अभय सिंह एवं राहुल पांडेय ने नारी शक्ति पर विचार रखते हुए सरकार प्रायोजित योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गौरीशंकर द्विवेदी व संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें