फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद

Mon, 12 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी की जयंती पर देश को विकास के पराकाष्ठा पर पहुंचाने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपाजिलाध्यक्ष्ा देवेंद्र यादव ने कहा कि विवेकानंद बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के थे। अल्प समय में ही उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व शिकागो में मौजूद धर्माचार्यों को अपनी विद्वता से नतमस्तक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के युग पुरुष विवेकानंद युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उनके विचार समाज के लिए हर समय प्रासंगिक है।

इस मौके पर संजय मिश्र, नगेंद्र पांडेय, अरविंद शुक्ल, मनोज पांडेय, श्रीमती कौशल्या देवी, रामजी राय, प्रकाश मिश्र आदि  ने विचार व्यक्त किया। जयप्रकाशनगर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के करनछपरा गांव में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस दौरान युवकों ने गांव को नशामुक्त कराने का संकल्प जताया। इस मौके पर आनंद सिंह, हरिकेश सिंह, मनु सिंह, राज प्रकाश
सिंह, भरत पांडेय आदि रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें