भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन, कालाधन वापसी, सीमा पर हो रहे लगातार हमले क ो लेकर किए गए चुनावी वादे से मुकरने पर सोमवार को गड़वार रोड स्थित रोडवेज तिराहे पर पीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पुतला दहन के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया। कांग्रेस भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुनील सिंह पप्पू ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में हेरफेर कर किसानों के साथ छलावा कर रही है।
केंद्र सरकार पूंजीपतियों को किसानों की जमीन सस्ते दामों में देना चाहती है। जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि कें द्र सरकार देश के गरीब किसानों की भूमि पर नजर गड़ाए हुए हैं। चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी सीमा की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के वादे किए गए थे। लेकिन सत्ता मिलते ही भाजपा के लोग भूल गए।
इस मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, फुलबदन तिवारी, अविनाश पाठक, शैलेश यादव, विशाल तिवारी, रवि तिवारी, संजीव सिंह, हमीद रजा, हसीम राम, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।