फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिया की सफाई के लिए ग्रामीणों ने एनएच-31 पर एक घंटे तक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तरसोत के पानी के निकासी की मांग को लेकर चांददियर चौराहा पर धरना पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर चौराहे के समीप बुधवार को पुलिया की सफाई कराने के लिए ग्रामीणों ने यातायात रोक दिया। एसडीएम बैरिया आलोक कुमार के तत्काल सफाई कार्य शुरू करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांददीयर के नई बस्ती बकुल्हा करीब एक हजार आबादी है। पहले के समय में तरसोत का पानी निकलने के लिए चांददीयर चौराहे के समीप पुलिया थी। एनएच बनने से पुलिया से पानी निकलने की जगह नहीं बची है। जिससे बस्ती में पानी प्रवेश कर रहा है। चूंकि ठेकहां गांव मोड़ से मांझी घाट तक एनएच-31 को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में मर्ज कर दिया गया। निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था ने पुलिया को बंद कर दिया गया। जिसके कारण अब नई बस्ती बकुल्हा गांव पूरी तरह तरसोत के पानी से डूब गया है।
7 सितंबर को ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा को पत्रक सौंपा था। इसके बाद भी पुलिया खोलने की पहल नहीं हुई। इसपर ग्रामीणों ने चांददीयर चौराहे के समीप स्थित पुलिया पर पहुंचकर नारेबाजी की। इससे आवागमन ठप हो गया। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह व एनएचआई के इंजीनियर शुधांशु सिंह मौके पर पहुंचे। । इंजीनियर ने तत्काल सफाई कार्य कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पत्रक एसडीएम को सौंपा। प्रधानप्रतिनिधि सुमेर कुमार यादव, प्रशांत यादव, बीरा चौधरी, विदेशी यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें