फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से दूर पुल बनाने को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नौरंगा के नाम पर घोषित पक्का पुल फूल का शिवपुर घाट पर स्थानांतरण के खिलाफ कलेक्टर परिसर आयोजित धर - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नौरंगा से हटाकर शिवपुर में गंगा के उपर सेतु बनाए जाने की सूचना के बाद आक्रोशित नौरंगावासियों ने पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। नौरंगा के ग्रामीणों ने चेताया कि हम किसी भी हाल में नौरंगा का पुल शिवपुर में जाने नहीं देने देंगे।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना था कि बड़े ही संघर्ष करने के बाद नौरंगा गंगा घाट पर पक्का पुल बनाने की सरकार की ओर से सहमति मिली थी। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गलत रिपोर्ट के चलते यह पक्का पुल नौरंगा से करीब 35 किमी दूर हो जाएगा। चेताया कि अब ऐसे जनप्रतिनिधियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर सही रिपोर्ट शासन तक भेजने की मांग की। चेताया कि अगर एक पखवारे के भीतर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि नौरंगा के पुल के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने छल किया है। जबकि इन्हीं जनप्रतिनिधियों ने नौरंगा में चुनाव के दौरान पक्के पुल के लिए वादा किया था। नौरंगा के लोगों के साथ इस तरह का हरकत जनप्रतिनिधियों को कत्तई शोभा नहीं देता है। कहा वर्तमान सरकार जिस तरह से झूठे वादों और दावों के साथ चल रही है वैसा ही कृत्य उनके जनप्रतिनिधि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें