फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब निर्माण सामग्री को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के भाखर गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए 12 बोरियों में गुड़, महुआ, नौशादर , फिटकरी आदि भर कर भाखर गांव को ले जाए जा रही जुगाड़ गाड़ी को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अवैध शराब बनाने के लिए 12 बोरियों में गुड़, नौशादर, महुआ, फिटकरी लाद कर वे जा रही जुगाड़ गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों द्वारा जुगाड़ गाड़ी पर लदी बोरी खोलने पर यह देखा गया कि बोरी में गुड़, महुआ, नौसादर, फिटकरी मिला कर भरा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद हम मौके पर पहुंचे और एक बोरी बरामद किया। वही बोरियों सहित बोरी मालिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उक्त सामग्री सप्लाई देने वाले एक व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें