फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
रेवती-बैरिया मार्ग स्थित दलपति गांव के समीप हुए सड़क हादसे के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा। रेवती-बैरिया मार्ग पर चकिया दलपतपुर के बीच शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक के एक घर पर पलटने से घायल हुए आठ लोगों में शामिल एक मां व बेटे की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह रेवती-बैरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर तहसीलदार समेत पुलिसकर्मी और बैरिया विधायक मौके पर पहुंचे। इन लोगों के काफी समझाने के बाद लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि लाल बालू उतार कर रेवती से ट्रक बैरिया की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारते हुए एक मकान पर पलट गया। हादसे में अपने दरवाजे पर बैठी कबूतरी देवी (35) तथा उसका एक वर्षीय बेटा पीयूष, चार वर्षीय बेटी अनुष्का समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में देर रात में चिकित्सकों ने कबूतरी व उसके बेटे पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुष्का, नंदलाल चौहान व धनजी पासवान को वाराणसी रेफर कर दिया। कबूतरी देवी और पीयूष की मौत से नाराज ग्रामीण शनिवार की सुबह रेवती बैरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर मौके पर तहसीलदार बैरिया शिव सागर दुबे, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, एसएचओ रेवती प्रवीण कुमार के साथ ही बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंचे। सभी ने समझा बुझा कर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। वहीं, बैरिया विधायक ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें