बलिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के औचित्य को प्रभावी बनाने के लिए जिले के डाक विभाग ने भी कमर कस लिया है। इसी क्रम में डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने का मुहिम चलाया गया। शनिवार को जिले के कुल 354 डाकघरों में तीन हजार 500 एकाउंट खोले गए। सहायक डाक अधीक्षक मारुत नंदन ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट किसी गर्ल चाइल्ड के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं। इस अवसर पर शिवजी यादव को कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मुहिम में सहायक डाक अधीक्षक पश्चिमी प्रदीप कुमार पाठक, अजीत दुबे, रामबाबू आदि ने सहयोग किया।