- ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप न्याय की लगाई गुहारसिकंदरपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विगत तीन दिनों से बांटे जा रहे राशन की दुकानों पर केरोसिन तेल के अधिक वसूल जा रहे मूल्य को लेकर पन्दह ब्लाक के ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर संगम लाल यादव को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल वसूल जा रहे अधिक मूल्य को रोक लगाने की मांग की।
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की परेशानियों के दृष्टिगत पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को 16 रुपए की दर से केरोसिन का तेल वितरित करने के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि गांव वालों का आरोप है कि कोटेदार केरोसिन तेल को 16 की जगह 40 से 50 रुपये प्रति लीटर की दर से वितरित कर रहा है जो सरकार की मंशा के खिलाफ है। इस कोरोना महामारी में लोग अपनी आजीविका चलाने को लेकर ही विवश है। ज्ञापन देने वालो में भीम गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, ज्ञानप्रकाश राय, सत्येंद्र राय, बिजेंदर राय, अलगू राम आदि मौजूद रहे।