रसड़ा। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज, तहसीलदार संत विजय कुमार, नायब तहसीलदार रोशन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, महामंत्री हंसनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष निश्चल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन मणिंद्र कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन राजेश रविंद्रनाथ, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के साथ कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ कपिलेश्वर दयाल, दिनेश कुमार चौहान, प्रमोद कुमार यादव, श्रीनिवास, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार ठाकुर, कृष्णकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार वर्मा, सुरेंद्रनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। कहा की अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने अपने तरफ से अधिवक्ताओं को ड्रेस देने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रबंधक गोविंद नरायण सिंह, मृगेंद्र बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, सतीश सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, इनल सिंह, भानू सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भुवनेश्वर पांडेय, संचालन शिशिर श्रीवास्तव ने किया।