फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तहसील में कानूनगो और लेखपाल का दस हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोशल मीडिया पर कानूनगो और लेखपाल द्वारा दस हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो सदर तहसील का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा रहा कि तीन लोग टेबल पर बैठे हुए हैं। सामने कुर्सी पर बैठा व्यक्ति जिसे कानूनगो बताया जा रहा है। वह लेखपाल व कानूनगो को एक साथ हस्ताक्षर करने के बदले दस हजार रुपये की मांग कर रहा है। सामने वाला व्यक्ति पॉकेट से 500- 500 सौ की बीस नोट गिनकर कानूनगो को देते हुए फाइल चपरासी से भेजने के लिए कहता है। इस पर कानूनगो चपरासी के लिए पांच सौ रुपये और मांगता है। उक्त व्यक्ति पर्स से पांच सौ की नोट निकाल कर कानूनगो को देता है। वीडियो में कानूनगो घूस लेने के बाद रुपये कागज में लपेटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में घूस लेने वाले व्यक्ति को कानूनगो व बगल में बैठे को लेखपाल बताया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने कहा कि इस तरह का कोई वीडियो संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का कोई वीडियो आता है तो जांच करवाने के बाद विभागीय कार्रवाई तय है।
-

तहसील में हर काम के बदले राजस्वकर्मी पर घूस वसूलने का आरोप

सदर कोतवाली गेट के सामने कानूनगो की पिटाई मामले के बाद अधिवक्ताओं ने राजस्वकर्मियों पर वादाकारियों से किसी भी काम के बदले अवैध वसूली का आरोप लगाया था, पैसा न देने पर समय से काम न करने की बात कही थी। अधिवक्ताओं के आरोप पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सदर तहसील में आए दिन राजस्वकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगता रहता है। अधिकारी सबकुछ जानने के बावजूद मूकदर्शक बने रहते हैं। सामाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों में 70 प्रतिशत मामले राजस्वकर्मियों द्वारा समय से शिकायत निस्तारण न करने के कारण आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें