बांसडीह। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की चाची की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
पीड़ित किशोरी की चाची ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की रात करीब एक बजे चाचा छत के सहारे घर में घुस गया। कमरे में पांच अन्य छोटे भाई बहनों के साथ सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के माता-पिता काम के सिलसिले में गुजरात के राजकोट में रहते है। दुष्कर्म के बाद किशोरी बेहोश हो गई थी। होश आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी चाची को बताई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने निरीक्षण के साथ ही पीड़िता के घरवालों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद कोतवाली पहुंचे एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।