फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी जगदीश के भूमि विवाद के मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर चकबंदी विभाग के अफसर द्वारा एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत मांगने और इसका वीडियो वायरल होने के मामले में बुधवार को उच्चस्तरीय जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश गुप्ता की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय में एसओसी बंदोबस्त अधिकारी ने मामले की जांच की। शिकायत करने वाले जगदीश से अधिकारियों ने वार्ता की। वायरल विडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। इसमें एक लाख दस हजार रुपये में मामला तय किया। इसे लेकर पीड़ित ने दस हजार रुपये भी दे दिए थे। पीड़ित ने वायरल विडियो और अन्य साक्ष्य के आधार पर पत्र भेजकर मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें