फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की ओर से भाजपा नेता को बधाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के एक थानाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थानाध्यक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बलिया नगर विस से पार्टी प्रत्याशी को बधाई देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दो मार्च का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में में दुबहड़ थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार भारतीय जनता पार्टी नेता दयाशंकर सिंह को चुनाव नतीजों से पहले ही कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्री सिंह बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। वायरल वीडियो में दिखता है कि जैसे ही दयाशंकर सिंह की कार सामने से आकर थोड़ी धीमी होती है, एसएचओ सामने से आते हैं और कहते हैं, ‘मैं सर आपका थानाध्यक्ष हूं. कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं। इस बाबत थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि चुनाव के पूर्व श्री सिंह को बधाई देने की बात औपचारिक थी, गलत तरीके से इस वीडियो को प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें