फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूई-धागे के हुनर साथ सिखा रहीं महिलाओं को अपनी रक्षा का गुर भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्र के विकास में महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन, नारी सशक्तकीरण तभी सार्थक होगा जब महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें इस काबिल बनाया जाए कि वो हर क्षेत्र में स्वतंत्र होकर फैसले लें। इसी सोच को लेकर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसरिकापुर में बतौर शारीरिक शिक्षा अनुदेशक के पद पर कार्यरत गुलनाज बानो शिक्षण कार्य के अलावा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा का हुनर सिखा रही है। इसके अलावा गुलनाज योग के माध्यम से बालिकाओं को भी शारीरिक तथा मानसिक तौर पर मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही वह ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा के महत्व, खेल-कूद के द्वारा शारीरिक तथा मानसिक विकास, मौलिक अधिकार, भ्रूण-हत्या, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा के प्रति भी जागरूक कर रहीं है। समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए 1090 हेल्प लाइन पर तुरन्त सूचना देने के प्रति जागरूक कर रही हैं। इतना ही नहीं घिनौने अपराध एवं छोटी बच्चियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने तथा उन्हें सही-गलत की पहचान कराने के लिए गुड टच- बैड टच की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रही है। इसके साथ ही बच्चियों को स्वावलम्बी बनाने हेतु उन्हें हस्त शिल्प के तहत कढ़ाई, बुनाई, सिलाई का हुनर भी सिखा रही है।
शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कंपोजिट विद्यालय इंदरपुर में अनुदेशक शबाना परवीन ग्रामीण महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने की कवायद में जुटी है। इसके लिए वो आधी आबादी को एक ओर जहां मिशन शक्ति से जोड़ रही है तो दूसरी ओर उनमें शिक्षा की अलख जगा रहीं है। ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर किया जाए सके। इसके लिए परवीन श्रमिकों महिलाओं के बीच बीते चार वर्षों से अनवरत प्रयासरत है ताकि उनकी जीवन शैली और बोली को शिक्षा के माध्यम से संवारा जा सकें। हालांकि बीते वर्ष सरकार द्वारा शुरु किए गए मिशन शक्ति अभियान से उन्हें काफी मदद मिलीं। जिसके तहत संचालित रानी लक्ष्मी बाई आत्मनिर्भर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जूडो-कराटे की ट्रनिंग देती है तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दे रही है। इसके अलावा परवीन बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन1090 की मदद लेने और मनचलों को सबक सिखाने का फन भी सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें