फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रियाल के बदले साबुन देकर दो लाख की ठगी, पीड़ित ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। विदेशी मुद्रा (रियाल) देने का झांसा देकर ठगों ने एक ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिशियन से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैरिया कस्बा के फाटक निवासी आफताब आलम रेवती स्टैंड के पास गुमटी में ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते हैं। आठ जुलाई को दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और भरोसा जीतने के बाद कहा कि हमारा बेटा नौवीं मंजिल से गिरकर घायल हो गया है। अस्पताल में भर्ती है। हमारे पास अरब देश की मुद्रा (रियाल) है, जिसका भुगतान यहां के बैंक में नहीं हो पा रहा है। आफताब से रियाल के बदले दो लाख रुपये उधार देने का अनुरोध किया और बाद में ज्यादा राशि लौटाने का भरोसा दिया।
आफताब उनकी बातों में आ गए और 10 जुलाई को हल्दी पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों ने उन्हें बैग में रखी रियाल की गड्डियां दिखाईं। रुपये लेने के बाद बातचीत और चाय-पानी के दौरान ठगों ने रियाल वाला बैग बदलकर वैसा ही दूसरा बैग आफताब को थमा दिया। घर पहुंचकर जब आफताब ने बैग खोला तो उसमें रियाल की जगह साबुन और कागज के बंडल रखे मिले। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

पीड़ित हल्दी स्थित ठगों के बताए गए पते पर पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि दोनों युवक किराये पर रहते थे और खुद को हींग का कारोबारी बताते थे। मकान मालिक के अनुसार, फोन करने पर आरोपियों ने बताया कि वे रसड़ा से आगे अयोध्या जा रहे हैं। इतना ही नहीं, किराये के समय दिया गया आधार कार्ड भी आरोपियों ने मकान मालिक के मोबाइल से डिलीट कर दिया। काफी तलाश के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। आफताब आलम ने बैरिया पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें