फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के मंगलपुरा नाम से स्वीकृत देशी शराब की दुकान का विवाद गहराता जा रहा है। कोयलबीर बाबा स्थान के बाद अब दुकान को आबादी वाले डुहिमुसी चट्टी पर स्थानांतरित करने की तैयारी का ग्रामीणों ने उसका भी उग्र विरोध किया है। बुधवार को डुहिमुसी, हरदतपुर, चांदपुर पचपन और जानकी छपरा के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने डुहिमुसी-बांसडीह मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि व्यस्त चट्टी पर स्कूल, बाजार और महिलाओं का आना-जाना रहता है। यहां दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा लगेगा, जिससे छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें