फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के विरोध में विहिप ने किया पुतला दहन

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर बांग्लादेश के यूनुस खान का पुतला दहन करते विहिप कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बलिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि बांग्लादेश में सरकार पलटने के बाद से ही हिंदुओं का नरसंहार चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वहां पर हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपचंद्र दास को जिंदा जला दिया गया। हाल ही में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके मार डाला गया। एक बच्ची को उसके पूरे परिवार के साथ जिंदा जला दिया गया। हिंदुओं के पूरे गांव को जलाकर खत्म कर दिया गया। इसे विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। विवेकानंद, कृष्णा शाह, राजीव सिंह चंदेल, भानू तिवारी, राजू पटेल, अरविंद मिश्रा, विजय शरण, अर्जुन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

हल्दी : समाजसेवी गोरे पांडेय की अध्यक्षता में हल्दी ढाले पर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की मांग की। रिंकू दुबे, धीरज पांडेय, आर्यन पांडेय, अतुल सिंह, चंद्रभान पांडेय, जितेंद्र पांडेय, शिवम रूपेश पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर नगरा में विहिप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध मं बांग्लादेश का पुतला जलाया। साथ ही बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर नगरा बाजार के विभिन्न मार्ग का भ्रमण किया। हनुमान चौक पर पहुंचकर बांग्लादेश का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजू सिंह चंदेल, अमन पांडेय, मारकंडे वर्मा, धर्मराज सिंह, दीपक कुमार, पंकज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें