फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उप्र खो-खो का नेशनल चैंपियन

विज्ञापन
अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 खो-खो प्रतियोगिता के सम्मानित जनपद के ​खि
विज्ञापन
बलिया। अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियन बनी है। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम में जनपद से गोलू यादव, शुभम कुमार व आयुष यादव चयनित ने प्रतिभा दिखाई। वहीं टीम मैनेजर की भूमिका में मनियर ब्लॉक से व्यायाम शिक्षक भावानंद शर्मा रहे।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने कर्नाटक को बेहद रोमांचक मुकाबले में 18-16 से मात दी। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश टीम ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था। टीम की सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला खो खो संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, जिला वॉलीबाॅल एसो. के सचिव नीरज राय, जिला फुटबॉल एसो. के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें